सबसे आसान तरीका चिकन 65 बनाने का रेसिपी: Chicken 65 Restaurant Style Recipe

Archana Gupta
2 Min Read

हेलो दोस्तो, चिकन 65 बनाना सबसे आसान तरीका सीखे. नीचे रेसिपी पढ़े चिकन 65 रेसिपी| अगर आप Chicken खाने के शौकीन हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है, आज हम आपको बताने जा रहे हैं चिकन 65 रेसिपी कैसे बनाएं अपने घर पर तो हमारे साथ बने रहें इस आर्टिकल मैं.

चिकन 65 सामग्री

– 500 ग्राम चिकन (बोनलेस, छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
– 1/2 कप दही
– 2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
– 2-3 चम्मच चावल का आटा
– 2-3 चम्मच मैदा
– 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
– 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
– 1 चम्मच गरम मसाला
– 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
– 1 चम्मच नींबू का रस
– नमक स्वाद अनुसार
– कड़ी पत्ते (ऑप्शनल)
– तलने के लिए तेल

कुकिंग निर्देश:

1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में चिकन के टुकड़ों को दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, हरी मिर्च, नींबू का रस और नमक के साथ अच्छी तरह मैरिनेट करें। इसे कम से कम 1-2 घंटे या Overnight फ्रिज में रखें।

2. मैरिनेटेड चिकन में चावल का आटा और मैदा मिलाएं ताकि चिकन के टुकड़े अच्छे से कोट हो जाएं।

3. एक कढ़ाई में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए, तो उसमें कड़ी पत्ते डालें। फिर धीरे-धीरे चिकन के टुकड़ों को तेल में डालें और सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें।

4. चिकन को किचन टॉवल पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।

5. गरमा-गर्म चिकन 65 को हरे धनिए की चटनी या सॉस के साथ सर्व करें। आपका स्वादिष्ट चिकन 65 तैयार है

अगर आप वीडियो देखने के शौकीन हैं तो हम आपको वीडियो का लिंक दे रहे हैं आप वीडियो देख कर भी अपनी रेसिपी बना सकते हैं

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *