हेलो दोस्तो, न्यू ईयर पर स्पेशल फिश बनाना सीखे. नीचे रेसिपी पढ़े कोकोनट फिश करी रेसिपी अगर आप मछली खाने के शौकीन हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कोकोनट फिश कैरी रेसिपी कैसे बनाएं अपने घर पर तो हमारे साथ बने रहें आर्टिकल बराबर है

सामग्री
– 1 किलो मछली
– 4 प्याज़
– 1 कच्चा नारियल
– 2 चम्मच लहसुन पेस्ट
– 1 चम्मच अदरक पेस्ट
– 50 ग्राम इमली
– 1 नींबू
– 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर
– 1 चम्मच देगी मिर्च पाउडर
– 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
– 2 चम्मच हल्दी
– 2 चम्मच साबुत धनिया
– 1 1/2 चम्मच सरसों
– 1 चम्मच साबुत जीरा
– 1/2 चम्मच काली मिर्च
– 1/4 चम्मच मैथी दाना
– 1/2 इंच दालचीनी
– 1 स्टारफूल
– 5-6 लौंग
– 5-6 साबुत लाल मिर्च
– स्वादानुसार नमक
– आवश्यकतानुसार सरसों का तेल
विधि
– मछली को धोकर हल्दी, नमक, कश्मीरी लाल मिर्च, नींबू का रस और कॉर्न फ्लोर डालकर अच्छे से मिलाएं।
– कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें और मछली को सुनहरा होने तक तल लें।
– दूसरी कढ़ाई में साबुत धनिया, जीरा, सूखी लाल मिर्च, सरसों, लौंग, दालचीनी, स्टारफूल और मैथी को भूनें।
– भुने मसाले में आधा कद्दूकस किया नारियल डालकर भूनें और ठंडा करके पीस लें।
– बचा हुआ आधा नारियल पीसकर उसमें पानी डालें और छानकर नारियल का दूध तैयार करें।
– प्याज को बारीक काट लें और तली हुई मछली के तेल में प्याज को सुनहरा होने तक भूनें।
– पिसा हुआ मसाला डालकर 5-6 मिनट भूनें और फिर इमली का पानी मिलाएं।
– 2-3 मिनट पकाकर नारियल का दूध डालें और 5 मिनट तक पकाएं।
– तली हुई मछली डालें और धीमी आंच पर उबाल आने तक पकाएं।
– गैस बंद करें और चाहें तो ऊपर से धनिया पत्ती डालें।
– कोकोनट फिश करी को चावल या रोटी के साथ परोसें।

महत्वपूर्ण संदेश ये वीडियो हमारा नहीं है हम आपको बस एक आइडिया के लिए ये वीडियो दिखा रहे हैं
अगर आप वीडियो देखने के शौकीन हैं तो हम आपको वीडियो का लिंक दे रहे हैं आप वीडियो देख कर भी अपनी रेसिपी बना सकते हैं