वीकेंड पर अगर आपका मन कुछ स्पेशल खाने का कर रहा है, तो आप वेज फ्राइड मोमोज ट्राई कर सकते हैं।
मोमोज बनाने की सामग्री:
- 1 कप मैदा
- 1/4 कप पत्तागोभी (बारीक कटी हुई)
- 1/4 गाजर (बारीक कटी हुई)
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 2 प्याज (बारीक कटी हुई)
- 1/4 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 5-6 काली मिर्च (साबुत)
- स्वादानुसार नमक
- 100 ग्राम तेल
डिपिंग सॉस के लिए:
- 3-4 लाल मिर्च
- 2 बड़े चम्मच सिरका
- 2-3 टमाटर
- 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस
- 2 बड़े चम्मच टमाटर सॉस
- 2 बड़े चम्मच चिली सॉस
वेज फ्राइड मोमोज बनाने की विधि:
- सबसे पहले एक बाउल में मैदा, 2 बड़े चम्मच तेल और थोड़ा नमक डालकर मिलाएँ। आटा गूंथ लें और ढककर रख दें।
- पत्तागोभी, गाजर और शिमला मिर्च को बारीक काट लें। प्याज़ भी काट लें।
- एक पैन में कटे हुए प्याज़ और हरी मिर्च डालें। थोड़ा सा भूनें, फिर उसमें पत्तागोभी, गाजर और शिमला मिर्च डालें। थोड़ी देर तक चलाते हुए भूनें।
- नमक और काली मिर्च डालें और तब तक पकाते रहें जब तक पानी सूख न जाए। हो जाने के बाद मिश्रण को ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
- गूंथे हुए आटे को लंबी पट्टी में बेल लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। एक टुकड़ा लें, उसे पतला बेल लें और उसमें सब्ज़ियों का मिश्रण भर दें। किनारों को मोड़कर सील कर दें।
- एक पैन में तेल गरम करें और मोमोज़ को बैचों में सुनहरा भूरा होने तक तलें।
- डिपिंग सॉस के लिए टमाटर और लाल मिर्च को एक साथ उबालें।
- एक मिक्सर जार में उबले हुए टमाटर और लाल मिर्च को पीसकर पेस्ट बना लें। एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें, उसमें कटा हुआ लहसुन डालें और फिर टमाटर-लाल मिर्च का पेस्ट, चीनी, सोया सॉस, टोमैटो सॉस, चिली सॉस, सिरका और नमक डालें। अच्छी तरह से मिलने तक पकाएँ।
- तले हुए मोमोज को मसालेदार टमाटर की चटनी के साथ परोसें।
अपने स्वादिष्ट वेज फ्राइड मोमोज का आनंद लें
महत्वपूर्ण संदेश ये वीडियो हमारा नहीं है हम आपको बस एक सहायता के लिए ये वीडियो दिखा रहे हैं
अगर आप वीडियो देखने के शौकीन हैं तो हम आपको वीडियो का लिंक दे रहे हैं आप वीडियो देख कर भी अपनी रेसिपी बना सकते हैं