ढाबे वाली खसखस मछली करी रेसिपी ( Khaskhas Fish Curry Recipe in hindi)

Archana Gupta
2 Min Read

हेलो दोस्तो, न्यू ईयर पर स्पेशल फिश बनाना सीखे. नीचे रेसिपी पढ़े ढाबे वाली खसखस मछली करी रेसिपी| अगर आप मछली खाने के शौकीन हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है, आज हम आपको बताने जा रहे हैं ढाबे वाली खसखस मछली करी रेसिपी कैसे बनाएं अपने घर पर तो हमारे साथ बने रहें इस आर्टिकल मैं.

 खसखस फिश करी रेसिपी

सामग्री

– 1 किलो मछली
– 50-60 ग्राम खसखस
– 2-3 चम्मच बेसन
– 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
– 1 चम्मच साबुत जीरा
– 2 पूरी गांठ लहसुन
– 1/2 इंच अदरक
– 1 प्याज
– 1 बड़ा टमाटर
– 2-3 तेजपत्ता
– 2-3 इलायची
– 2-3 लौंग
– 7-8 काली मिर्च
– 6-7 सूखी लाल मिर्च
– 1/2 इंच दालचीनी
– 1 नींबू
– 1-2 चम्मच हल्दी
– स्वादानुसार नमक
– आवश्यकतानुसार सरसों तेल

विधि

खसखस को पानी में 1 घंटे तक भिगोकर रखें।
– लहसुन को छील लें और प्याज को काट लें।
– खसखस को मिक्सी में पीस लें।
– उसी जार में जीरा, लहसुन, अदरक, सूखी लाल मिर्च, काली मिर्च, दालचीनी, इलायची, प्याज, लौंग और थोड़ा पानी डालकर स्मूथ बना लें।
– मछली को 3-4 बार पानी से अच्छी तरह धो लें।
– मछली में नमक, हल्दी, नींबू का रस, कश्मीरी लाल मिर्च और बेसन डालकर अच्छे से मिला लें।
– एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
– तेल में आधा चम्मच नमक डालें और मछली को बारी-बारी से तल लें।
– तलने के बाद कढ़ाई में से अतिरिक्त तेल निकाल लें और 3-4 चम्मच तेल छोड़ दें।
– कढ़ाई में तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च तोड़कर डालें।
– तैयार मसाले को खसखस को छोड़कर डालें और भूनें।
– मसाले में नमक, हल्दी डालें।
– अब खसखस डालकर 3-4 मिनट तक भूनें।
– टमाटर को पीसकर या सीधे डालें और मसाले को पकाएं।
– गरमागरम खसखस फिश करी को चावल के साथ परोसें।

अगर आप वीडियो देखने के शौकीन हैं तो हम आपको वीडियो का लिंक दे रहे हैं आप वीडियो देख कर भी अपनी रेसिपी बना सकते हैं

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *