स्वीट कॉर्न आलू टिक्की कैसे बनाते हैं | Sweet Corn Aloo Tikki Banane ki Vidhi Recipe in Hindi | Corn Patties Recipe | Corn Cutlet

Archana Gupta
3 Min Read

हेलो दोस्तो, स्वीट कॉर्न आलू टिक्की बनाने का आसान तरीका सीखे. नीचे रेसिपी पढ़े स्वीट कॉर्न आलू टिक्की रेसिपी |अगर आप Sweet Corn खाने के शौकीन हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है, आज हम आपको बताने जा रहे हैं स्वीट कॉर्न आलू टिक्की रेसिपी कैसे बनाएं अपने घर पर तो हमारे साथ बने रहें इस आर्टिकल मैं.

कॉर्न टिक्की (मकई की टिक्की) रेसिपी

सामग्री 

  • 3/4 कप + 1/4 कप मकई के दाने, उबले हुए
  • 2 मध्यम आलू, उबले, छिले और मैश किए हुए
  • 1/2 कप सूखे ब्रेडक्रम्ब
  • 2 हरी मिर्च, बीज निकाल दे और बारीक़ काट लें
  • ¼ टीस्पून कसा हुआ अदरक
  • 4-5 लहसुन की कलियां, कूट ले
  • 4 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  • 1/4 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
  • 2 टीस्पून नींबू का रस
  • नमक
  • तेल

कॉर्न टिक्की (मकई की टिक्की) रेसिपी बनाने की विधि 

मिक्सी की छोटी जार में 3/4 कप उबले हुए मकई के दाने, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालें और उन्हें पीस कर पेस्ट बना लें। एक बड़े कटोरे को मैश किए हुए आलू लें। उसमे ब्रेडक्रंब, मकई का पेस्ट, 1/4 कप मकई के दाने, हरा धनिया, गरम मसाला पाउडर, नींबू का रस और नमक डालें। अच्छी तरह से मिला लें।

अपनी हथेलियों को तेल लगाकर चिकना कर लें और आलू और मकई के मिश्रण को 12 बराबर भागों में बाँट लें। प्रत्येक भाग को गेंद की तरह गोल आकार दें और उन्हें अपनी हथेलियों के बीच हल्के से दबाकर 1/3 इंच मोटी गोल आकार की समतल पैटी बना लें।

एक नॉन स्टिक तवे में 2 टेबलस्पून तेल मध्यम आंच पर गर्म करें। उसके ऊपर 6-7 टिक्की रखे और जब तक टिक्की नीचे की सत्तह सुनहरी भूरे रंग की होने लगे तब तक पकने दें। इसमें लगभग 2 से 3 मिनट का समय लगेगा। उन्हें पलट दें और दूसरी तरफ भी सुनहरे भूरा रंग का होने तक पकने दें।

टिक्की को एक थाली में निकाल ले और बाकी बची टिक्की भी इसी तरह सेंक लें। मकई की टिक्की परोसने के लिए तैयार है। उसे टमाटर केचप और हरी चटनी के साथ गरमा गरम परोसे।

👉 अगर आप वीडियो देखने के शौकीन हैं तो हम आपको वीडियो का लिंक दे रहे हैं आप वीडियो देख कर भी अपनी रेसिपी बना सकते हैं

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *