Homemade KFC Style Fried Chicken: KFC स्टाइल फ्राइड चिकन बनाने की विधि

Archana Gupta
3 Min Read

हेलो दोस्तो, KFC स्टाइल फ्राइड चिकन बनाना सीखे. नीचे रेसिपी पढ़े KFC स्टाइल फ्राइड चिकन रेसिपी| अगर आप Chicken खाने के शौकीन हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है, आज हम आपको बताने जा रहे हैं Homemade KFC Style Fried Chicken रेसिपी कैसे बनाएं अपने घर पर तो हमारे साथ बने रहें इस आर्टिकल मैं.

के एफ सी चिकन सामग्री (5 पीस के लिए):

  • 5 चिकन लेग पीस
  • – 1 अंडा
  • – 1/2 नींबू का रस
  • – 4 चम्मच दूध
  • – 1 कटोरी ओट्स
  • – 1/2 कटोरी मैदा
  • – 1 चुटकी सौंठ पाउडर
  • – 1 चुटकी हल्दी
  • – 2 चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • – 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • – 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • – 1 चम्मच नमक
  • – 1 चम्मच अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट
  • – आवश्यकतानुसार तलने के लिए तेल

कुकिंग निर्देश (लगभग 1 घंटा):

1. सबसे पहले चिकन को अच्छे से धोकर चाकू से थोड़ा सा गोद लें ताकि मसाला चिकन के अंदर तक पहुंच सके। इसमें एक चम्मच अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट, नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च, और चुटकी भर हल्दी डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे 1 घंटे के लिए मैरिनेट करने के लिए रख दें।

2. एक बर्तन में मैदा, कॉर्नफ्लोर, सौंठ पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च, और नमक को अच्छे से मिलाएं और अलग रख दें। फिर एक अंडा और दूध को मिलाकर अच्छे से फेंट लें।

3. एक कटोरी में ओट्स निकालकर उसे हाथों से थोड़ा क्रश कर लें।

4. अब मैरिनेट किए हुए चिकन लेग पीस को मैदे के सूखे मिश्रण में अच्छे से लपेट लें। सभी चिकन लेग पीस को मैधे में लपेटने के बाद अंडे और दूध के घोल में डिप करें।

5. फिर चिकन को ओट्स में डालकर अच्छे से कोट करें। सभी पीस इसी प्रक्रिया से तैयार कर लें।

6. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और इन चिकन पीस को 5 मिनट तक तेज आंच पर तलें। फिर धीमी आंच पर 5-7 मिनट के लिए और तलें ताकि चिकन क्रिस्पी और सुनहरा हो जाए।

7. सुनहरा ब्राउन कलर आने तक सभी पीस को अच्छे से तलें।

8. गरमा-गरम केएफसी स्टाइल चिकन तैयार है। इसे टमाटर केचप या अपने पसंदीदा डिप के साथ परोसें। यह बाहर से क्रंची और अंदर से जूसी होता है, जो बच्चों को बहुत पसंद आता है। ऐसे बना कर घर में बच्चों को खिलाएं ताकि वे बाहर खाने नहीं जाएं।

अगर आप वीडियो देखने के शौकीन हैं तो हम आपको वीडियो का लिंक दे रहे हैं आप वीडियो देख कर भी अपनी रेसिपी बना सकते हैं

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *